खाते में बेकार पड़ी राशि समेकित निधि में करें जमा

किशनगंज : बैंक खातों में बेकार पड़े राशि को राज्य के समेकित निधि में जमा कराना होगा़ इसके लिए वित्त विभाग के प्रधान सचिव सुजाता चतुर्वेदी ने जिला पदाधिकारी एवं जिला कोषागार पदाधिकारी को पत्र लिख कर विभिन्न विभागों के सरकारी खातों में जमा अव्यवहृत राशि को राज्य के समेकित निधि में जमा करने के […]
किशनगंज : बैंक खातों में बेकार पड़े राशि को राज्य के समेकित निधि में जमा कराना होगा़ इसके लिए वित्त विभाग के प्रधान सचिव सुजाता चतुर्वेदी ने जिला पदाधिकारी एवं जिला कोषागार पदाधिकारी को पत्र लिख कर विभिन्न विभागों के सरकारी खातों में जमा अव्यवहृत राशि को राज्य के समेकित निधि में जमा करने के निर्देश दिये है़ं
इस बाबत कहा गया है कि विभागीय स्तर पर समीक्षा कर जिन जिन खातों का संधारण आवश्यक नहीं है उसे बंद कर जमा राशि को 31 दिसंबर तक राज्य की समेकित निधि में जमा कराना सुनिश्चित करें. बैंक खातों में संधारित छात्रवृत्ति मध्याह्न भोजन आदि की राशि जिसका व्यय भूतलक्षी प्रभाव से नहीं किया जा सकता है, को 15 दिसंबर तक राज्य समेकित निधि में जमा कराना सुनिश्चित किया जाये़ इसके साथ ही जिन खातों में संचित राशि का श्रोत ज्ञात नहीं है
तथा जिनके व्यय की संभावना नहीं है उन राशि को भी राज्य समेकित निधि में जमा कराना है़ वित्त विभाग द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्देशों का पालन नहीं किये जाने की स्थिति में संबंधित विभाग द्वारा कोषागार से संचालित वित्तीय संव्यवहार 31 दिसंबर के उपरांत बंद कर दिया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




