ePaper

मानसी के चकहुसैनी पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Updated at : 08 May 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
मानसी के चकहुसैनी पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित योजनाओ पर भी अपनी बाते प्रमुखता से रख रही है.

विज्ञापन

मानसी. प्रखंड के चकहुसैनी पंचायत में राधा कृष्ण ग्राम संगठन एवं पूर्वी ठाठा पंचायत में नील कमल ग्राम संगठन का महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महिला संवाद में विकास कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, राजीव कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी, श्याम कुमार प्रखंड सांख्यिकी सह शिक्षा पदाधिकारी, सेविका, आशा जनप्रतिनिधि ने उपस्थित होकर महिला संवाद का शुभारंभ किया. महिला संवाद कार्यक्रम में बड़ी सख्या में महिलाएं शामिल हुई है. जिसमें जिला परिवहन पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने समाज के परिस्थिति और समाज के सर्वांगीण विकास के लिये विभिन्न योजनाओं के लिए विस्तृत रूप से चर्चा किया. महिला संवाद में प्रेरणा संकुल संघ की अध्यक्ष बासों दीदी द्वारा जीविका समूह गठन करने की प्रक्रिया को गीत के माध्यम से सभी दीदियों को सुनाया. महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं समस्या से लेकर समाधान तक की बातें कर रही है. सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित योजनाओ पर भी अपनी बाते प्रमुखता से रख रही है. महिला संवाद में भाग लेने वाली दीदियों ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से उन्हें काफी लाभ हुआ है. जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही है. अब वे चाहती हैं कि पंचायत स्तर पर रोजगार सृजन के अवसर बढ़ें ताकि गांव के युवा और महिलाएं अपने घर पर ही काम करके अपनी आजीविका चला सकें. मौके पर रवि रंजन कुमार, कुमारी पूजा रानी, सुभद्रा कुमारी सहित नगर पंचायत आजीविका समूह के नोडल शितांशु कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन