शीतलहर से गेहूं को फायदा आलू व मक्का को नुकसान

शीतलहर से गेहूं को फायदा आलू व मक्का को नुकसान
गोगरी. क्षेत्र में जारी शीतलहर का असर खेती पर दिखने लगा है, जहां गेहूं की फसल को इससे फायदा हो रहा है. वहीं आलू, मक्का, मसूर, सरसों जैसी फसलें प्रभावित हो रही है. किसानों ने बताया कि ठंड से गेहूं की बढ़वार बेहतर हो रही है, लेकिन आलू और मक्का की फसल पर शीतलहर का नकारात्मक असर पड़ रहा है. आलू की फसल को बचाने के लिए किसान दवा और स्प्रे का सहारा ले रहे हैं, ताकि पाला और ठंड से नुकसान कम किया जा सके. किसानों ने बताया कि अधिक ठंड के कारण खेतों में पटवन भी नहीं हो पा रहा है. एक ओर जहां ठंड से जनजीवन प्रभावित है. वहीं दूसरी ओर फसल बचाने की चिंता किसानों को सता रही है. किसान मौसम पर नजर रखते हुए फसल बचाने के उपायों में जुटे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




