Grass पैड या Honeycomb? कूलर खरीदने से पहले जानिए कूलिंग के लिए क्या रहेगा सही

जानिए ग्रास या हनीकॉम्ब पैड में कौन है ज्यादा बेहतर / फोटो- एआई
गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर एक किफायती और भरोसेमंद ऑप्शन है, लेकिन असली फर्क उसके अंदर लगे पैड से पड़ता है. ऐसे में यहां जानिए मार्केट में मिलने वाले Grass और Honeycomb पैड में कूलिंग के लिए कौन सा बेहतर है.
गर्मी बढ़ते ही पंखे बेअसर लगने लगते हैं और राहत के लिए कूलर सबसे किफायती ऑप्शन बन जाता है. लेकिन कूलर की कूलिंग सिर्फ पानी या फैन पर नहीं, बल्कि उसके अंदर लगे पैड (मेश) पर भी डिपेंड करती है. आजकल बाजार में दो तरह के पैड ज्यादा मिलते हैं, जिसमें Grass (वुड-वूल) और Honeycomb शामिल है. दोनों के अपने फायदे-नुकसान होते हैं, लेकिन असली सवाल यह है कि आपके लिए कौन सा बेहतर रहेगा? आइए जानते हैं.
Grass (वुड-वूल) पैड
कुछ साल पहले तक ज्यादातर कूलर में यही पैड इस्तेमाल होता था. पुराने कूलर्स में आज भी यही देखने को मिलता है.
फायदे:
- यह सस्ता होता है, इसलिए बदलना आसान और किफायती है.
- जल्दी पानी सोख लेता है, जिससे तुरंत ठंडी हवा मिलती है.
- डिजाइन सिंपल होने के कारण इस्तेमाल आसान रहता है.
नुकसान:
- ज्यादा टिकाऊ नहीं होता, हर सीजन में बदलना पड़ सकता है.
- साफ करना मुश्किल होता है, जिससे गंदगी जमा हो जाती है.
- गर्मी में जल्दी सूख जाता है, जिससे कूलिंग कम हो जाती है.
Honeycomb पैड
यह एडवांस्ड कूलर्स में इस्तेमाल होने वाला पैड है, जो दिखने में मधुमक्खी के छत्ते जैसा होता है और खास डिजाइन के साथ आता है.
फायदे:
- ज्यादा मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला.
- पानी को ज्यादा देर तक बनाए रखता है, जिससे बेहतर कूलिंग मिलती है.
- कम मेंटेनेंस के साथ लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है.
नुकसान:
- Grass पैड के मुकाबले महंगा होता है.
- खारे पानी के इस्तेमाल से जल्दी जाम हो सकता है.
- लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद बदबू आ सकती है.
- फिटिंग थोड़ा मुश्किल हो सकता है.
कौन सा लेना सही?
Grass पैड और Honeycomb पैड दोनों के ही अपने-अपने फायदे और नुकसान है. ऐसे में आप अपनी जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए आप किसी एक को चुन सकते हैं. अगर आपका बजट कम है और आप तुरंत कूलिंग चाहते हैं, तो Grass पैड एक अच्छा ऑप्शन है. लेकिन अगर आप लंबे समय तक बेहतर कूलिंग और कम मेंटेनेंस चाहते हैं, तो Honeycomb पैड ज्यादा बेहतर साबित होगा.
यह भी पढ़ें: गर्मी में सही कूलिंग चाहिए? ऐसे चुनें परफेक्ट एयर कूलर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




