बाबू वीर कुंवर सिंह का मनाया गया विजय उत्सव

बुधवार को रविदास बैठका में बाबू वीरकुंवर सिंह का विजय उत्सव शौर्य दिवस पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया
परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र के बुद्धनगर भरतखण्ड में 1857 क्रांति के महानायक बाबू वीरकुंवर सिंह का विजय उत्सव मनाया गया. बुधवार को रविदास बैठका में बाबू वीरकुंवर सिंह का विजय उत्सव शौर्य दिवस पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में 1857 क्रांति का विद्रोह बाबू वीरकुंवर सिंह ने किया था. मौके पर शिक्षक सिद्धार्थ कुमार, उत्कर्ष कुमार, सार्थक कुमार, मनोरंजन कुमार, सत्यम, रोहन, प्रिंस, मयंक, आदर्श, प्रेम, और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




