पसराहा पुलिस ने बोलेरो से 1056 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप किया जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बरामद कफ सिरफ के साथ पसराहा पुलिस | Prabhat Khabar Network

बरामद कफ सिरफ के साथ पसराहा पुलिस | Prabhat Khabar Network

पसराहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-31 पर एक बड़ी कार्रवाई की है. एक बोलेरो से 1056 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

Crime News: पसराहा (खगड़िया). थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो से 66 कार्टून प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है. प्रत्येक कार्टून में 16 बोतल (100 मिलीलीटर) के हिसाब से कुल 1056 लीटर कफ सिरप जब्त किया गया. पुलिस ने वाहन को जब्त कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है.

गुप्त सूचना पर एनएच-31 पर चलाया जांच अभियान

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि एक बोलेरो में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पसराहा थाना पुलिस ने थाना के सामने एनएच-31 पर विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया. इसी दौरान संदेह के आधार पर एक बोलेरो को रोककर उसकी तलाशी ली गई.

66 कार्टून कफ सिरप बरामद

तलाशी के दौरान बोलेरो से 66 कार्टून प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ. पुलिस ने मौके पर ही पूरे माल को जब्त कर लिया. बरामद कफ सिरप की कुल मात्रा 1056 लीटर बताई गई है.

कटिहार का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपित

गिरफ्तार आरोपित की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिनपनिया बेल्ट टिकरी निवासी मो. जोहाक सकी के पुत्र मो. राखिन (31) के रूप में हुई है. पुलिस उससे पूछताछ कर कफ सिरप की खेप के स्रोत और गंतव्य की जानकारी जुटा रही है.

प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी

Crime News: पसराहा थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि बरामद प्रतिबंधित कफ सिरप, जब्त बोलेरो और गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच जारी है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है.


विज्ञापन
रणवीर कुमार

लेखक के बारे में

By रणवीर कुमार

रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन