गोगरी में निक्षय मित्रों ने टीबी मरीजों के बीच बांटा पोषण किट, पौष्टिक आहार अपनाने की अपील

Updated:
विज्ञापन

मरीज को कीट देते प्रभारी और निक्षय मित्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोगरी प्रखंड में टीबी मुक्त भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए निक्षय मित्रों ने टीबी से पीड़ित मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य मरीजों को बेहतर पोषण और नियमित उपचार के लिए प्रोत्साहित करना है।

विज्ञापन

TB Free India Campaign: खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड में टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से शनिवार को निक्षय मित्रों द्वारा टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया. कार्यक्रम में गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत सहित कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा मरीजों को बेहतर पोषण और नियमित इलाज के लिए जागरूक किया.

विज्ञापन

निक्षय मित्र बनकर बढ़ाया मरीजों का हौसला

कार्यक्रम के दौरान निक्षय मित्रों ने टीबी मरीजों को पोषण किट सौंपते हुए कहा कि नियमित दवा के साथ संतुलित और पौष्टिक भोजन टीबी से जल्द स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने मरीजों का मनोबल बढ़ाते हुए उपचार बीच में नहीं छोड़ने की अपील की.

11 मरीजों के बीच बांटा गया पोषण किट

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि भाजपा महामंत्री सुजीत कुमार राणा, प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत, महेशखूंट पंचायत समिति सदस्य नंदलाल पासवान, मदारपुर मुखिया प्रतिनिधि दीपक कुमार, रोगी कल्याण समिति सदस्य प्रीति प्रिया, हरिलाल दास एवं राका सहाय निक्षय मित्र बने हैं. सभी के सहयोग से कुल 11 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया.

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिलेगा बल

TB Free India Campaign: स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि निक्षय मित्र योजना के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को टीबी मरीजों की सहायता के लिए जोड़ा जा रहा है. इससे मरीजों को पोषण सहायता मिलने के साथ-साथ उनका उपचार भी अधिक प्रभावी ढंग से पूरा हो सकेगा.कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधक रूपक कुमार, मैनेजर पूजा कुमारी, श्रवण कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन