ऑटो पलटने से दो चौकीदार घायल

थाना क्षेत्र के मड़ैया बाजार स्थित आलम बाजार चौक पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को सड़क हादसा हो गया. हादसे में परबत्ता थाना में पदस्थापित चौकीदार संजीव कुमार और दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये.
परबत्ता. थाना क्षेत्र के मड़ैया बाजार स्थित आलम बाजार चौक पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को सड़क हादसा हो गया. हादसे में परबत्ता थाना में पदस्थापित चौकीदार संजीव कुमार और दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, दोनों चौकीदार गवाही देने के लिए परबत्ता थाना से खगड़िया कोर्ट जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दोनों चौकीदार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गये. घटना की सूचना मिलते ही मड़ैया थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता में भरती कराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




