ePaper

उसराहा गांव से दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

Updated at : 05 Jan 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
उसराहा गांव से दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

उसराहा गांव से दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में दबोचे गए आरोपित, मधेपुरा जिले के मामले में थे नामजद बेलदौर. थाना क्षेत्र के उसराहा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपियों से आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपी अपने गांव में मौजूद हैं. सटीक जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसराहा गांव में दबिश दी व नामजद आरोपी इंदल महतो (पिता नरेश महतो) व सूरज ठाकुर (पिता अजय ठाकुर) को बीते रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि गिरफ्तार दोनों आरोपित मधेपुरा जिले के किसी मामले में वारंटी थे. मधेपुरा न्यायालय द्वारा जारी वारंट व आदेश का अनुपालन कराते हुए बेलदौर पुलिस ने दोनों को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद मधेपुरा न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है. वे मधेपुरा जिले के मामलों में वांछित थे, जिसके कारण उन्हें संबंधित जिले की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन