राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में मानसी के दो नवोदित खिलाड़ी लेंगे भाग

Updated:
विज्ञापन
राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में मानसी के दो नवोदित खिलाड़ी लेंगे भाग

उक्त प्रतियोगिता में बिहार के लगभग सौ खिलाड़ी भाग लेंगे

विज्ञापन

बेगूसराय में नौ से 12 जून तक होगी राज्य स्तरीय अंडर 11 बालक, बालिका प्रतियोगिता खगड़िया. बेगूसराय में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय बालक, बालिका अंडर 11 शतरंज प्रतियोगिता में मानसी के दो नवोदित खिलाड़ी भाग लेंगे. रविवार को दोनों खिलाड़ियों को रवाना किया गया. बेगूसराय शतरंज क्लब द्वारा राज्यस्तरीय अंडर 11 बालक, बालिका शतरंज चयन प्रतियोगिता 9 जून से 12 जून तक रमजानपुर स्थित दून पब्लिक स्कूल में होगा. मानसी के खिलाड़ी अमन कुमार व रमन कुमार पिता कैलाश कुमार पंडित के साथ बेगूसराय गये. खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ाने के लिए नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत बेगूसराय गये. उक्त प्रतियोगिता में बिहार के लगभग सौ खिलाड़ी भाग लेंगे. प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने के लिए मानसी के खिलाड़ी केशव कुमार यशवंत, माधव कुमार यशवंत, मोनू कुमार, भारती कुमारी सहित नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी व जय शतरंज क्लब परिवार व खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन