अलग-अलग मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

अलग-अलग मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
चौथम. पुलिस ने अलग-अलग मामले में दो फरार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपितों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान मालपा निवासी स्व टूनो सदा के पुत्र अमृत सदा के रूप में की गयी. अमृत सदा पर चौथम पुलिस पर हमला करने का आरोप है. पुलिस पर हमला करने के मामले में थाना में कांड संख्या 303/24 दर्ज थी. वहीं दूसरी ओर एक अन्य आरोपित पिपरा निवासी प्रभाकर कुमार को गिरफ्तार किया गया. प्रभाकर के खिलाफ श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दीपक कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें दीपक के मिठाई के दुकान में बाल श्रमिक काम करते हुए पाया गया था. इधर, थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










