दिवंगत डॉ नागेश्वर प्रसाद को दी गयी श्रद्धांजलि

चिकित्सकों ने कहा कि होम्योपैथ चिकित्सा जगत के डॉ. नागेश्वर बाबू अभिभावक थे
खगड़िया. दिवंगत डॉ. नागेश्वर प्रसाद को एचएमएआई से जुड़े चिकित्सकों ने श्रद्धांजलि दी है. रविवार कि देर शाम मानसी प्रखंड के ठाठा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में होम्योपैथ से जुड़े दर्जनों चिकित्सक ने डॉ नागेश्वर प्रसाद के व्यक्तित्व की चर्चा की. चिकित्सकों ने कहा कि होम्योपैथ चिकित्सा जगत के डॉ. नागेश्वर बाबू अभिभावक थे. श्रद्धांजलि सभा में डॉ. नरेश कुमार मालाकार, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. परशुराम सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. रामलोचन सिंह, डॉ. मदन सिंह, डॉ. राज किशोर वर्मा, डॉ. दिलीप कुमार आनंद, डॉ. शशि शेखर, डॉ. राम प्रकाश चौरसिया, डॉ. मुरारी यादव, डॉ. अविनाश कुमार, डॉ विकास कुमार, अध्यक्ष डॉ. नंद कुमार सिंह, डॉ. गुलाब शर्मा, प्रांतीय सचिव डॉ. बीके तिवारी, डॉ. अविनाश वर्मा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




