ePaper

बेलदौर में स्थानांतरित व नवपदस्थापित थानाध्यक्ष हुए सम्मानित

Updated at : 02 Jan 2026 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
बेलदौर में स्थानांतरित व नवपदस्थापित थानाध्यक्ष हुए सम्मानित

वक्ताओं ने स्थानांतरित थानाध्यक्ष परशुराम सिंह के बेहतर कार्यशैली की जमकर सराहना की

विज्ञापन

बेलदौर. आदर्श थाना परिसर में नववर्ष के सुखद क्षण में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर स्थानांतरित थानाध्यक्ष के बेहतर कार्यशैली की जमकर सराहना की गई तो वहीं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष से बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था की लोगों ने उम्मीद जताई. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार के संचालन में उक्त समारोह आयोजित की गई. समारोह के दौरान बीडीओ सतीश कुमार,सीओ अमित कुमार,आरओ सत्यनारायण झा, मुखिया गौरीशंकर शर्मा, सेवानिवृत्त दफादार मो जियाउद्दीन, जदयू जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह,प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह,पूर्व मुखिया बेबी रानी, प्रतिनिधि संजय शर्मा,समाजसेवी संजय गुप्ता, समेत एक दर्जन से अधिक वक्ताओं ने स्थानांतरित थानाध्यक्ष परशुराम सिंह के बेहतर कार्यशैली की जमकर सराहना की. जबकि नवपदस्थापित थानाध्यक्ष अजीत सिंह से बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था की उम्मीद जताई. जबकि पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों से मिले इस प्यार एवं सम्मान से भावुक हुए दोनों थानाध्यक्ष ने आभार जताते कहा कि आप लोगों के सहयोग मिले तो बेलदौर -थाना की बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था में में अलग पहचान बनेगी. इस दौरान स्थानांतरित थानाध्यक्ष परशुराम सिंह को पदाधिकारी ,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते फुलमाला से लादकर उन्हें भावुक कर दिया. वहीं नए थानाध्यक्ष अजीत कुमार का माला पहनाकर गणमान्य लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. सम्मान समारोह में बीडीओ श्री कुमार एवं सीओ अमित कुमार ने स्थानांतरित थानाध्यक्ष परशुराम सिंह के साथ प्रशासनिक कार्य में समन्यवयता की जमकर तारीफ करते अपने अनुभव साझा कर जनप्रतिनिधि एवं लोगों से मिल रहे सहयोग की बात कही. इस दौरान नवपदस्थापित थानाध्यक्ष ने लोगों को भरोसा दिया कि इलाके में अपराधियों पर अंकुश लगाकर शांति व्यवस्था बनाए रखना मेरी प्राथमिकता होगी, वहीं इन्होंने स्थानांतरित थानाध्यक्ष के साथ बेगुसराय से खगड़िया तक साथ साथ काम करने के अपने बेहतरीन अनुभव साझा करते लोगों का दिल जीत लिया. मौके पर लोजपाआर के नेता,गौतम पासवान, मुखिया प्रतिनिधि विनय सिंह,मोहम्मद किस्मत ,सरपंच कुलदीप सिंह, प्रदीप भगत, जदयू नेता ऋषभ कुमार, माली पैक्स अध्यक्ष भूपेंद्र पनियार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि वार्ड दो नवीन कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पु कुमार, विक्रम कुमार,डीलर उत्तम साह, पूर्व सरपंच शिवकुमार अग्रवाल , सेवानिवृत्त दफादार रामनरेश सिंह समेत दर्जनों गणमान्य लोग एवं पुलिस कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन