ePaper

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रशिक्षु बीडीओ ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा

Updated at : 03 Sep 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रशिक्षु बीडीओ ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रशिक्षु बीडीओ ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा

विज्ञापन

परबत्ता. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षु प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने मतदान केंद्रों का जायजा बुधवार को लिया. प्रशिक्षु बीडीओ ने मतदान केंद्र मध्य विद्यालय सौढ भरतखंड बुद्धनगर, मध्य विद्यालय दुधैला बायां भाग और दायां भाग, मध्य विद्यालय कोरचक्का सतीशनगर दक्षिण और उत्तर भाग, प्राथमिक विद्यालय सहनी टोला सतीशनगर तथा प्राथमिक विद्यालय बुद्धनगर के बूथों का जायजा लिया. उन्होंने मध्य विद्यालय सौढ भरतखंड के प्रधानाध्यापक संजय कुमार पासवान और बूथ लेवल ऑफिसर शिक्षक सिद्धार्थ कुमार से विद्यालय में सुविधा से संबंधित जानकारी ली. उन्होंने किसी भी स्थिति में मतदाताओं को मतदान करने में कोई भी परेशानी न हो उसका ध्यान रखने की बाते कही. मौके पर इंद्रदेव प्रसाद सिंह, कौशल किशोर राय, प्रधानाध्यापक संजय कुमार पासवान, रामविनोद साह, आलोक कुमार सिंह, निरंजन कुमार, रामलाल पंडित, पंकज कुमार पासवान, श्रवण कुमार, राजकिशोर दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन