ePaper

पुरानी रंजिश को लेकर बड़ी चक में तीन लोगों पर किया तलवार से हमला, प्राथमिकी

Updated at : 08 May 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर बड़ी चक में तीन लोगों पर किया तलवार से हमला, प्राथमिकी

पीड़िता ने आवेदन में बताया कि वह अपने पति अनुज कुमार के साथ गोगरी से घर आ रही थी.

विज्ञापन

गोगरी. थाना क्षेत्र के बड़ी चक वार्ड संख्या 18 में पूर्व से घात लगाए लोगों ने तीन लोगों पर तलवार से हमला किया. जख्मी लोगों का इलाज रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है. घायल के परिजन बबिता कुमारी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें जागो पासवान, राजीव पासवान, राजा कुमार, सलेश कुमार, धीरज पासवान, विकास पासवान, कन्हैया कुमार, टुनटुन पासवान, मिथुन पासवान, राहुल कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया. पीड़िता ने आवेदन में बताया कि वह अपने पति अनुज कुमार के साथ गोगरी से घर आ रही थी. तभी भगवान हाई स्कूल मैदान के पास पुराना मंच के समीप सभी नामजद पूर्व से घात लगाकर बैठा था. जैसे ही मंच के पास पहुंची की नामजद आरोपित जागो पासवान ने गाली गलौज करते हुए बबिता देवी का कान का बाली जबरन खोल लिया. बबिता देवी का पति अनुज कुमार छुड़ाने गए तो नामजद ने उन्हें भी मारा. बचाने पहुंचे भैसूर अरबिंद कुमार सिंह, पुत्र शिवम कुमार को भी तलवार से हमला कर दिया. जहां सभी घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घायल के परिजन बबिता देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन