सरकार बनी तो बेटियों के लिए मुफ्त एमए तक शिक्षा की होगी व्यवस्था: आरसीपी सिंह

Updated at : 28 Apr 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार बनी तो बेटियों के लिए मुफ्त एमए तक शिक्षा की होगी व्यवस्था: आरसीपी सिंह

बिहार की अस्मिता खराब हो रही है.

विज्ञापन

राम लखन उच्च विद्यालय गोगरी बलतारा में हुआ सम्मेलन खगड़िया. आप सबकी आवाज (राष्ट्रीय) पार्टी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को राम लखन उच्च विद्यालय गोगरी बलतारा में हुयी. सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार तथा संचालन प्रदेश महासचिव विकास पटेल ने किया. सम्मेलन का उद्घाटन भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पार्टी के स्थापक अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) ने किया. आरसीपी सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेलदौर विधानसभा के विधायक 4 टर्म से विधायक हैं. लेकिन आज तक बेलदौर की बदहाली खत्म नहीं हुयी. यहां के किसानों द्वारा मक्का की अच्छी पैदावार उपजाई जाती है. लेकिन उनको उचित मूल्य नहीं मिल पाता है. बिचौलिए कई गुना फायदे कमा रहे हैं. मेहनत करने के बावजूद किसान समृद्ध नहीं हो पा रहे हैं. यहां की शिक्षा पर्याप्त व्यवस्था नहीं है. स्वास्थ्य की स्थिति पूरे बिहार में खराब है. आप सभी बिहार के मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की स्थिति देख रहे है. बिहार की अस्मिता खराब हो रही है. प्रदेश विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है. जबकि बिहार में आकूत खदानों का भंडार है. जिससे बिहार का कायाकल्प हो सकता है. शिक्षा को बेहतर बनाना अति आवश्यक है. सर्वे में रिपोर्ट आया है कि कक्षा 5 के बच्चों को कक्षा 3 के बच्चों के किताबें पढ़ने नहीं आता ये बिहार का दुर्भाग्य नहीं है. तो और क्या है. हमारी सरकार बेहतर शिक्षा प्रणाली के साथ निःशुल्क शिक्षा और साथ में कोचिंग की व्यवस्था बेटियों के लिए एमए तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था होगी. उनके कोचिंग की भी व्यवस्था होगी. जिससे उन्हें बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके. उन्होंने कहा कि हमारा बिहार स्वर्ण भंडार और रेयर अर्थ से भरा हुआ है. लेकिन किसी को इसकी नहीं पड़ी है. हमारी पार्टी सभी परिवारों को खुशहाल बनाने, किसानों और युवाओं की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सभी को समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. अक्षय ऊर्जा का मुख्य स्रोत बनाया जाएगा, मक्का और केला से जुड़े खाद्य संस्करण वाले उद्योग शुरू करेंगे, युवाओं को जब तक रोजगार नहीं मिलेगा तब तक एक मुश्त राशि मिलते रहेगी. सम्मेलन में भाग ले रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नारी शक्ति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जयंती पटेल ने बेलदौर विधानसभा वासियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थिति के बावजूद सभी लोग सम्मेलन में उपस्थित हुये. उन्होंने कहा कि बेलदौर विधानसभा गुमनामी और गुलामी का दंश झेल रहा है. मुख्यमंत्री का उम्र काफी होने के वजह से सरकार का इकबाल खत्म हो गया है. सभी विभाग अपनी मनमानी कर रहे है. प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री अवैध कब्जे में आ गए है. राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशासनिक सेवा और विधायिका दोनों में उत्कृष्ट कार्य किए हैं. वहीं जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि जब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आईएएस थे. बिहार सरकार की सेवा में थे. तब इनके ही इकबाल से कुशासन से सुशासन आई थी. युवाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू ने कहा कि 2010 में पार्टी का नेतृत्व इन्होंने लिया. तब केंद्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर एवं जिला प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को खड़ा करने का काम किया. प्रशासन में अति निपुण है, सभी कार्यकर्ता अनुभवी और पुराने है इनके नेतृत्व में आसा 2025 में ही सत्ता की हिस्सा बनेगी. मौके पर नारी शक्ति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललिता सिंह, सुमन सिंह, प्रसेनजीत कुमार सिंह उर्फ हंसल सिंह, विशन कुमार सिंह उर्फ बिट्टू, संजय केशरी, दीपक कुमार सिंह, रामचंद्र मुनि, राजीव रंजन पटेल, राजेश सिंह, संजय सिंहा, प्रगति आनंद, कपिल यादव, उमेश वर्मा, धरती धमक सिंह, कृष्णदेव, सतेंद्र सिंह, सदानंद सिंह, दरभंगा जिला अध्यक्ष भरत सिंह, कविता देवी, कमलेश सिंह पटेल, पंकज यादव, पवन देव पटेल, विकास सिंह पटेल, सुषमा गुप्ता, रौशन गुप्ता, सुरेश सिंह, संजीव यादव, प्रभु सदा, सुधीर सिंह पटेल, दीपक पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन