ePaper

पेट्रोल पंप से डीजल व पेट्रोल की चोरी

Updated at : 22 Apr 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोल पंप से डीजल व पेट्रोल की चोरी

पेट्रोल पंप से डीजल व पेट्रोल की चोरी

विज्ञापन

मामला अलौली थाना क्षेत्र के एलाश चौक स्थित पेट्रोल पंप का

खगड़िया. अलौली थाना क्षेत्र के एलाश चौक स्थित अंशु फ्यूल सेंटर से हजारों लीटर पेट्रोल व डीजल की चोरी हुई है. फ्यूल सेंटर के संचालक हरिपुर निवासी राजीव कुमार रंजन ने अलौली थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी करायी है. राजीव ने थाने में दिये आवेदन में कहा कि बीते 19 अप्रैल की रात 9.30 बजे सहयोगी कर्मी से कैश और मशीन रिडिंग मिलाकर पंप बंद कर घर चले गए थे. जब वह सुबह 20 अप्रैल को पंप पर पहुंचे, तो ऑटोमेशन टोटोलाइजर का रिडिंग देखकर अचंभित रह गया. मालूम हो कि ऑटोमेशन व टोटोलाइजर नियमित पंप संचालक का एक माध्यम है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जब वह ऑटोमेशन व टोटोलाइजर की जांच की, तो पता चला रात के 12 बजे से 2 बजे की बीच 1549 लीटर पेट्रोल तथा 2682 लीटर डीजल चोरी हो चुका था.

पंप पर लगे सीसीटीवी को चोरों ने किया बंद

संचालक ने बताया कि पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच कराने पर पता चला कि रात 11.45 बजे एक व्यक्ति मुंह को गमछा से ढ़क कर आया और इमरजेंसी बटन के माध्यम से लाइट व कैमरा को बंद कर दिया. जो फूटेज में दिख रहा है. नोजल का ढक्कन टूटा हुआ पाया. पंप के नट और तार के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया. पूर्व पंप के मुंशी ने घटना का दिया अंजाम

पंप संचालक ने बताया कि पंप के पूर्व मुंशी सहसी सोरकाही निवासी हरेराम महतो के पुत्र उदय कुमार ने घटना का अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि उदय चार पांच लोगों के साथ दल बनाकर चोरी की घटना का अंजाम दिया. उन्होंने कहा कि उदय को एक वर्ष पूर्व मुंशी के पद से हटा दिया था. उसके उदंडता और वित्तीय अनियमितता के कारण 2024 में उसे हटा दिया गया. कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है. मामले की जांच की जा रही है. प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया अपनायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन