प्रदेश अध्यक्ष ने जिला उपाध्यक्ष को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने जिला उपाध्यक्ष को किया सम्मानित

प्रदेश अध्यक्ष ने जिला उपाध्यक्ष को किया सम्मानित

विज्ञापन

खगड़िया. चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों की जमीनी स्तर पर भागीदारी को मजबूत करने के लिए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह को दिल्ली में चुनाव आयोग ने ट्रेनिंग दी. जिला उपाध्यक्ष को दिल्ली में बूथ स्तरीय एजेंटों (बीएलए-1) का प्रशिक्षण दिया गया. जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रशिक्षण से आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में वोट पर्सेंटेज बढ़ेगी. उन्होंने बताया कि इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट, आइआइआइडीइएम, नई दिल्ली में प्रशिक्षण दिया गया. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर लौटने के दौरान पटना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सम्मानित किया. जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हम सभी 280 बीएलए वन को देश के सर्वोच्च सदन लोकतंत्र के मंदिर नए एवं पुराने संसद भवन और राज्यसभा भवन का भ्रमण कराकर लोकसभा व राज्यसभा के कार्यवाही की गतिविधियों से अवगत कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन