समृद्धि यात्रा के दौरान परबत्ता के चार बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट ने खींचा ध्यान

Updated at : 13 Mar 2026 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
समृद्धि यात्रा के दौरान परबत्ता के चार बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट ने खींचा ध्यान

मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के दौरान शुक्रवार को विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी.

विज्ञापन

खगड़िया. मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के दौरान शुक्रवार को विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी. इस प्रदर्शनी में शिक्षा विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल पर बाल वैज्ञानिकों के अभिनव प्रोजेक्ट ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, जिलाधिकारी नवीन कुमार, मुंगेर के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड आदि ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया. प्रदर्शनी में उच्च विद्यालय कन्हैयाचक की छात्रा कुमकुम कुमारी और माही कुमारी ने मिलकर एक अनोखा प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया. उन्होंने सोलर पावर ऑटोमेटिक सैंड सिविंग डिवाइस तैयार किया है. जो सोलर ऊर्जा से संचालित होता है. यह मशीन निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली बालू को स्वचालित रूप से छानने का काम करती है. इन सभी अभिनव प्रोजेक्ट्स का निर्माण गाइड टीचर गौतम कुमार के निर्देशन में किया गया है. उल्लेखनीय है कि ये सभी छात्र परबत्ता प्रखंड के रहने वाले हैं. प्रदर्शनी में उपस्थित लोगों और अधिकारियों ने इन बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा की सराहना की. उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन