ePaper

शेखपुरा में उर्स आला हजरत की तैयारी को दिया जा रहा अंतिम रूप

Updated at : 27 Nov 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
शेखपुरा में उर्स आला हजरत की तैयारी को दिया जा रहा अंतिम रूप

शेखपुरा में उर्स आला हजरत की तैयारी को दिया जा रहा अंतिम रूप

विज्ञापन

बलिया बेलौन. जामीया ताजुस शरीया लील बनात शेखपुरा रेजा नगर में 29 नवंबर को उर्स आला हजरत व जश्न रदा फात्मा जोहरा कांफ्रेंस की तैयारी अंतिम चरण में है. गुरुवार को कमेटी सदस्यों ने बैठक कर तैयारी का जायजा लेते हुए कहा कि इस दौरान अत्यधिक भीड़ जुटने की उम्मीद है. अकीदतमंदों की सुविधा का खास ख्याल रखने की बात कही. मौके पर जश्न उर्स आला हजरत व जश्न रदा फातमा जोहरा कांफ्रेंस का आयोजन किया जायेगा. जामीया के नाजीम रहबरे शरीअत मौलाना मुफ्ती मोजीबुर रहमान मिस्बाही रिजवी ने बताया कि आला हजरत की याद में उर्स की महफिल सजेगी. दिन में महिलाओं की तालीम पर दूर-दराज से आयी महिला मुकर्रीर की तकरीर, नात खानी, मुनकबत का आयोजन होगा. शाम में कुल शरीफ, कुरआन खानी, महफ़िले शमा, हल्का जिक्र, फातेहा खानी का आयोजन होगा. रात में मौलाना तौसीफ रेजा, मुफ्ती अशरफ जीलानी अजहरी, मौलाना शहरयार रेजा खान की तकरीर होगी. इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हाजी एकबाल हुसैन, मौलाना मोहिबुल हसन, सालीम ज़र्राह, हाजी मुजफ्फर यजदानी, एकबाल हुसैन, सनौवर आलम, अरब आलम, इजहार आलम, हाजी नूर आलम, इस्लाम आजाद, तुफेल अहमद, जाहीद असगर, जुनेद अशरफी, अनीस आलम का सराहनीय योगदान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन