ePaper

अगुवानी-सुल्तानगंज पुल परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक

Updated at : 22 Apr 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
अगुवानी-सुल्तानगंज पुल परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक

अगुवानी-सुल्तानगंज पुल परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक

विज्ञापन

परबत्ता. अगुवानी सुल्तानगंज पुल निर्माण को लेकर परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार मुख्यमंत्री से मिले. विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों व महत्वाकांक्षी पुल परियोजनाओं को लेकर हुई. मुख्यमंत्री ने इन सभी मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए विभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किये. विधायक ने मुख्यमंत्री का ध्यान अगुवानी सुल्तानगंज पुल परियोजना की ओर आकृष्ट कराते हुए कहा कि साल 2014 से ही यह पुल निर्माणाधीन है. पुल के टूटे हुए भाग का मलबा अब तक निर्माण कंपनी द्वारा नहीं हटाया गया, जिससे गंगा में कई जलीय जीवों के अलावा डॉल्फिन संरक्षण की हानि हो रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि यह आपका ड्रीम प्रोजेक्ट है. वर्षों से यह कार्य अधर में लटका है. पुल निर्माण पूरा नहीं होने के कारण खतरनाक नाव फेरी सेवा आज भी संचालित हो रही है, जिससे बराबर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. लाखों कांवरियों को परेशानी होती है. मालूम हो कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड व पथ निर्माण विभाग द्वारा 23 अगस्त 2024 को परियोजना कार्य के लिए 15 करोड़ 3 लाख 72 हजार का प्राक्कलन बनाकर प्रशासनिक अनुमोदन के लिए भेजा गया था. इसके अलावा विधायक ने गोगरी प्रखंड के रामपुर गांव से भूरिया कटघरा आश्रम टोला जाने वाली मार्ग पर भूरिया के पास ध्वस्त हुए पुलिया के निर्माण कार्य को स्वीकृति देने का मांग की. गौरतलब है कि इस पुल का निर्माण 2018 में हुआ था. 2019 में यह पुल बह गया था. पुल टूटने के छह साल के बाद भी उक्त पुल का निर्माण कार्य नहीं हो सका है. विधायक ने कहा कि उक्त पुल निर्माण का प्राक्कलन तैयार है, लेकिन विभागीय अनदेखी के कारण कार्य अधर में लटका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन