भये प्रगट कृपाला दीन दयाला, कौशल्या हितकारी के उद्घोष से शहर का चप्पा चप्पा हुआ भक्तिमय

भक्तराज हनुमान जी अपने सांसारिक सुखों का त्याग कर के सत्य का साथ दिया और भगवान श्रीराम के परम भक्त हुये.
हनुमान जन्मोत्सव पर किया गया सुन्दर कांड और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ
खगड़िया. प्रभू श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर गांधी नगर स्थित श्री हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ किया गया. गुरुवार को विहिप के जिला कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रभु श्रीराम और हनुमान जी का जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला. कहा गया कि उनका मार्ग कठिन अवश्य है. लेकिन अनुकरणीय है. भक्तराज हनुमान जी अपने सांसारिक सुखों का त्याग कर के सत्य का साथ दिया और भगवान श्रीराम के परम भक्त हुये. रामोत्सव पर रामायण के साथ उनके प्रिय सुंदरकांड का पाठ किया गया. भक्त जानो के बीच पंच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर विहिप के प्रांत टोली सदस्य विलास चन्द्र सिंह, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख राजेश गुप्ता, नगर मंत्री संजय कुमार सिंह, बजरंग दल के जिला संयोजक अभिमन्यु कुमार, संदीप कुमार, अजय कुमार गुप्ता, सुनीता देवी, भाजपा नगर अध्यक्ष रितेश शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रूबी गुप्ता, सुनीता देवी, सुधा देवी, मंजू देवी, शिवम, रूनीश, शनि आदि मौजूद थे.अभिमान रहित भक्ति से प्राप्त होती है ईश्वरीय कृपा -देवराहाशिवनाथ
फोटो.13केप्सन. शोभायात्रा में शामिल देवराहा शिवनाथ जी महाराजखगड़िया. परमपूज्य त्रिकालदर्शी परमसिद्ध विदेह संत श्री देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज के सान्निध्य में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में मुख्य रथ पर संत श्री देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज सवार थे. शोभायात्रा से पूर्व संत श्री देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि काया गढ़ जीत जोगी तब हम जानी. ऐसी काया गढ़वा में धोबीन रानी. श्री हनुमान जी इसी काया के गढ़ को भगवान राम की भक्ति के माध्यम से जीत लिए थे. श्री हनुमान जी ऐसी राम की भक्ति में लीन हो गए थे कि उन्हें अपने पद प्रतिष्ठा का अभिमान नहीं रह गया था. शोभायात्रा शुभ लगन रिसोर्ट रामचंदा से शुरू होकर विद्याधार, बड़ी दुर्गा स्थान, प्रकाश टाकीज रोड, सागरमल चौक, मील रोड, स्टेशन रोड, राजेन्द्र चौक, थाना चौक, मेन रोड, लोहा पट्टी रोड, विश्वनाथ गंज, विद्याधार होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंची. इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हुआ. वहीं श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति के ध्रुव कुमार, प्रहलाद कुमार, ललित सिंह, मुकेश, अनिरुद्ध जालान, संजीव कुमार, दिनेश कुमार, मुन्ना कुमार, गौतम कुमार, अरविन्द वर्मा, मीडिया प्रभारी संजीव कुमार सिंह सिसौदिया आदि मौजूद थे.
हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारा का किया गया आयोजन
खगड़िया. बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की स्थानीय शाखा द्वारा अन्नपूर्णा की रसोई का वितरण किया गया. गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के महावीर मंदिर, स्टेशन चौक पर भंडारा का आयोजन किया गया. भंडारा में करीब 2000 लोगों के बीच हलवा पूरी सब्जी का वितरण किया गया. मौके पर सम्मेलन के अध्यक्ष श्याम सुंदर खेडिया, सचिव कृष्णा शर्मा, सह सचिव रौशन तुलस्यान, थानमल कोठारी, राम कुमार बजाज, चंद्र प्रकाश सिंघानिया, नरेंद्र गोयनका, धनपत जैन, अमर कुमार गोयनका, अजय कुमार गोयनका, अमित बजाज, आदित्य अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, संतोष तुलस्यान, प्रशांत खंडेलिया, पवन गुजरवासिया, पंकज दहलान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




