ePaper

जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए टीम बेगूसराय रवाना

Updated at : 03 Jan 2026 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए टीम बेगूसराय रवाना

जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए टीम बेगूसराय रवाना

विज्ञापन

खगड़िया. बेगूसराय में आयोजित होने वाली जोनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 12 सदस्यीय टीम को रवाना किया गया. शिक्षक नेता सह कबड्डी संघ के चेयरमैन मनीष कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को रवाना करते हुए कहा कि बेहतर प्रदर्शन करें. फिर सिवान में आयोजित होने वाली 51वां बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लें. मालूम हो कि बेगूसराय में जोनल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. खगड़िया जिला कबड्डी संघ द्वारा जिला स्तर पर खिलाड़ियों का चयन श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी सन्हौली में किया गया. कबड्डी संघ के चेयरमैन मनीष कुमार सिंह ने बताया कि बेगूसराय में जोनल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है. जिला के कबड्डी खिलाड़ी का चयन कमेटी में मुख्य अतिथि सचिव प्रियदर्शना सिंह, जिला कोच प्रकाश कुमार, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अरमान, शिक्षक अमित कुमार, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी चुन्नी कुमारी, चाहत कुमारी, राखी कुमारी, छोटी कुमारी, गुलशन कुमार आदि मौजूद थे. जिप सदस्य प्रियदर्शना सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों के प्रतिभा के अनुसार 12 सदस्य टीम का चयन किया, जो अपना दमखम बेगूसराय में दिखाएंगे. वहीं टीम मैनेजर और कोच आदित्य कुमार और मनीष कुमार को भेजा गया. मौके पर कोषाध्यक्ष आर्किटेक्ट शुभम कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर जिला का नाम रोशन करेंगे. साथ ही स्टेट स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 20 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ी तभी भाग लें सकते हैं. जिनका वजन 75 केजी तक हो. खिलाड़ियों में अंकित कुमार, प्रिंस कुमार, अशोक कुमार, विकास कुमार, विशाल कुमार, अमन कुमार, रवीश कुमार, अमन कुमार, अंकित कुमार आदि शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन