राज्य स्तरीय टीम ने स्वास्थ्य उपकेंद्र पनसलवा का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
राज्य स्तरीय टीम ने स्वास्थ्य उपकेंद्र पनसलवा का किया निरीक्षण

इलाज के तरीके और रोगियों की संतुष्टि का मूल्यांकन करने के साथ ही मानक संचालन प्रतिक्रियाओं और प्रोटोकॉल के अनुपालन की जांच की गई

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड के डूमरी पंचायत के आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य उपेंद्र पनसलवा के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का राज्य स्तरीय टीम ने निरीक्षण कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा आवश्यक पहल किए का भरोसा दिया. जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ बनाने और पंचायत स्तर तक ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के अभियान के तहत पंचायत स्तर तक के स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर बनाने एवं उन्हें राष्ट्रीय क्वालिटी इंश्योरेंस स्टेंडर्ड सर्टिफिकेट दिलाने की तैयारी की जा रही है. जिसमें यूएनएफपीए एवं पीरामल फाउंडेशन द्वारा सहयोग किया जा रहा है. वही उक्त अभियान के तहत मंगलवार को राज्य स्तरीय टीम के सदस्य उक्त केन्द्र पहुंचकर सभी आवश्यक सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया. उक्त राज्य स्तरीय टीम में जिले के डॉक्टर विमल कुमार, डीपीसी हेमलता जोशी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार शामिल थे. इस दौरान टीम द्वारा मरीजों को मिलने वाली विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच के साथ ही मरीजों के साथ होने वाले व्यवहार की जानकारी टीम ने आमलोगों से लिया. इस संबंध में राज्य स्तरीय टीम के सदस्य डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि यह मानक सुनिश्चित करता है कि स्वास्थ्य सेवा सुरक्षित एवं मरीजों की आवश्यकताओं के अनुरूप है कि नहीं, मूल्यांकन के दौरान हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में साफ सफाई उपकरणों की स्थिति सहित इलाज के तरीके और रोगियों की संतुष्टि का मूल्यांकन करने के साथ ही मानक संचालन प्रतिक्रियाओं और प्रोटोकॉल के अनुपालन की जांच की गई. मौके पर बीएचएम अशोक यादव, बीसीएम दीपक कुमार, सीएचओ नूतन कुमारी, एएनएम नीलम कुमारी, अनिता कुमारी, एलटी प्रमोद कुमार समेत दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन