ePaper

सात दिवसीय भागवत महापुराण कथा का हुआ आयोजन, निकाली गयी कलश यात्रा

Updated at : 19 Apr 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
सात दिवसीय भागवत महापुराण कथा का हुआ आयोजन, निकाली गयी कलश यात्रा

भोजुआ निवासी प्रकांड ज्योतिषाचार्य डॉक्टर शुभम सवर्ण द्वारा भगवान विष्णु के विशेष पूजा से प्रारंभ करवाया गया

विज्ञापन

गोगरी. भव्य मंगल कलश शोभायात्रा व मंत्र ध्वनि के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह महायज्ञ का शुभारंभ भोजुआ में हुआ. शोभायात्रा में वृंदावन से पधारे कथा वाचक संतोष आनंद ठाकुर के नेतृत्व में गाजे बाजे व ढोल नगाड़ों के साथ रंग बिरंगे परिधानों में कुंवारी कन्याएं और विवाहित महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर यज्ञ स्थल से तीन किलोमीटर दूर गंगा नदी घाट से पवित्र जल भर कर पैदल पुनः यज्ञ स्थल पहुंची. सभी ने महाप्रसाद ग्रहण किया. भोजुआ निवासी प्रकांड ज्योतिषाचार्य डॉक्टर शुभम सवर्ण द्वारा भगवान विष्णु के विशेष पूजा से प्रारंभ करवाया गया. मौके पर कथा वाचक संतोष आनंद ठाकुर ने श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कथा का एक शब्द भी लोग श्रवण कर ले तो जीवन धन्य तो होता ही है. मानव को विषम परिस्थिति में भी जीवन जीने की राह दिखाता है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, धार्मिक चेतना और शांति का संचार करते हैं. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़ कर भाग लें. कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई. जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. दोपहर से भागवत कथा का शुभारंभ हुआ, जिसमें आसपास के ग्रामीण शनिवार को भी विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए. पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है. कलशयात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए थाना की पुलिस भी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद थे. भोजुआ निवासी विजय नारायण झा एवं सरोजनी देवी के सौजन्य से संपूर्ण परिवार और ग्रामवासी के कल्याण के लिए भागवत महापुराण कथा कराया जा रहा है. जो भागवत महापुराण कथा की समाप्ति 24 अप्रैल को होगी. ब्राह्मण परिवार के लोग एवं अन्य सामाजिक लोग हर्षोल्लास के साथ कथा में सम्मिलित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन