ePaper

मशाल कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने दिखाया दम, खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Updated at : 26 Apr 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
मशाल कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने दिखाया दम, खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

विद्यालय के छात्र-छात्राएं ने उमंग एवं उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिए

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय समेत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में मशाल कार्यक्रम के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं ने उमंग एवं उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिए. मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय भैंसा डीह के प्रांगण में प्रांगण में प्रधानाध्यापक आलोक कुमार के निर्देश में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल दौड़, कबड्डी, लॉन्ग जंप, हाई जंप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. छात्र छात्राओं ने सक्रिय रूप से विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना प्रदर्शन दिखाएं. वहीं विभिन्न प्रतियोगिता में अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रधान द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया. कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में गांधी इंटर विद्यालय के खेल मैदान में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें चार सौ मीटर की दौड़, हाई जंप, लांग जंप के साथ-साथ कबड्डी का आयोजन किया गया था. मौके पर शिक्षक अमरेंद्र कुमार, अंकित कुमार, सिकंदर कुमार, आलोक कुमार समेत दर्जनों छात्र-छात्राओं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन