ePaper

महेशखूंट के व्यंग्यकार को यूपी में मिलेगा कैलाश गौतम सम्मान

Updated at : 17 Apr 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
महेशखूंट के व्यंग्यकार को यूपी में मिलेगा कैलाश गौतम सम्मान

पूर्व में भी व्यंग्यकार विनोद विक्की को दर्जनों सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है

विज्ञापन

खगड़िया. महेशखूंट निवासी व्यंग्यकार विनोद कुमार विक्की को प्रयागराज यूपी में कैलाश गौतम सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. पूर्व में भी व्यंग्यकार विनोद विक्की को दर्जनों सम्मान से सम्मानित किया जा चूका है. मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की साहित्यिक संस्था गुफ्तगू द्वारा वार्षिक अवार्ड समारोह में खेल, चिकित्सा, कला, साहित्य समाजसेवा, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में काम करने वाले व्यक्तियों को चयनित कर सम्मानित किया जाता है. साहित्य क्षेत्र में लेखन के लिए इस वर्ष का कैलाश गौतम अवार्ड के लिए जिले के व्यंग्यकार विनोद कुमार विक्की का चयन किया गया है. आगामी 18 मई को प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में मिल्खा सिंह अवार्ड, कुलदीप नैयर अवार्ड, अकबर इलाहाबादी अवार्ड, सुभद्रा कुमारी चौहान आदि श्रेणियों में भारत के विभिन्न प्रांतों से चयनित विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा. विनोद कुमार विक्की जिले के महेशखूंट बाजार के रहने वाले हैं. जिनकी हास्य-व्यंग्य की रचनाएं राष्ट्रीय स्तर के पत्र-पत्रिकाओं में नियमित प्रकाशित होती रहती है. पाठकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है. विनोद को बीते वर्ष 2024 में जयपुर साहित्य संगीति सम्मान (राजस्थान), संपादक रत्न सम्मान (हरियाणा), साहित्य श्री सम्मान (दिल्ली) आदि से सम्मानित किया गया था. बताया जाता है कि विनोद की कुछ व्यंग्य रचनाएं प्रसार भारती द्वारा भी स्वीकृत हुई है. जिसका प्रसारण आल इंडिया रेडियो से किया जाएगा. सम्मान के लिए चयन किए जाने पर विनोद ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक लेखक के रूप में लेखन श्रम तब सार्थक प्रतीत होता है. जब रचनात्मक प्रतिक्रिया के लिए सुदूर प्रांतों से पाठकों के फोन कॉल आते हैं. विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किये जाने पर लेखकीय जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है. खेल, शिक्षा, चिकित्सा, कला, साहित्य आदि क्षेत्रों में सक्रिय दिल्ली, पश्चिम बंगाल, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र, राजस्थान आदि राज्यों से चयनित व्यक्तियों में बिहार से विनोद कुमार विक्की के अलावा मुजफ्फरपुर के अविनाश भारती का चयन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन