ePaper

टेमा बन्नी घाट के समीप पानी में बरामद शव की हुई पहचान

Updated at : 21 Sep 2025 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
टेमा बन्नी घाट के समीप पानी में बरामद शव की हुई पहचान

थाना क्षेत्र के बन्नी गंगा घाट पर बरामद शव की पहचान हो गयी

विज्ञापन

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के बन्नी गंगा घाट पर बरामद शव की पहचान हो गयी. रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. बताया जाता है कि महेशखूंट नया बाजार निवासी रतन शंकर गुप्ता की 19 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी बीते 19 सितंबर के 3.30 बजे दिन से लापता हो गयी. परिजनों द्वारा प्रियंका का खोज की गयी. लेकिन नहीं मिली. बीते शनिवार की देर शाम टेमा बन्नी घाट पर नदी से प्रियंका का शव निकाला गया. पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर परिजनों ने शव की पहचान की. शव की पहचान होते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन