डीह टोला में अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन, भक्तिमय माहौल से गूंज उठा इलाका

Updated:
विज्ञापन

अखंड रामायण पाठ

चौथम के डीह टोला में शुक्रवार से भव्य अखंड रामायण पाठ का आयोजन शुरू हुआ है. भगवान श्रीराम के जयकारों और रामचरितमानस के पाठ से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा है.

विज्ञापन

चौथम (खगड़िया) से धीरज सिंह बंटू की रिपोर्ट. चौथम प्रखंड के डीह टोला निवासी स्वर्गीय बाबुल कुमार सिंह के आवास पर शुक्रवार से भव्य अखंड रामायण पाठ का आयोजन शुरू किया गया है. इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है. रामचरितमानस के मधुर पाठ, भजन-कीर्तन एवं भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा इलाका गूंजायमान है.

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, उत्सव जैसा माहौल

अखंड रामायण पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं. आयोजन स्थल पर सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है. महिलाएं, बुजुर्ग एवं युवा पूरे श्रद्धा भाव से रामायण पाठ सुन रहे हैं और भगवान श्रीराम के नाम का जाप कर रहे हैं.

पाठ के दौरान विद्वान पाठकर्ताओं द्वारा रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है, जिसे सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठते हैं. श्रद्धालुओं का कहना है कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक भावना, आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं.

हवन और प्रसाद वितरण के साथ होगा समापन

आयोजन को सफल बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय आयोजन समिति के सदस्य मुस्तैदी से जुटे हुए हैं. इस अवसर पर मुख्य रूप से पाठकर्ता: पंकज मणी, मतीन्द्र मिश्र, धुरन सिंह, ज्योतेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित थे. आयोजन समिति ने बताया कि अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद वैदिक रीति-रिवाज से हवन-पूजन किया जाएगा और उसके बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा.

विज्ञापन
Divyanshu Prashant

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन