13 बोतल विदेशी शराब बरामद
स्थानीय रेलवे जंक्शन पर जीआरपी ने बीते गुरुवार की देर रात विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार किया. शराब तस्कर के पास से पुलिस ने पिट्ठू बैग से 11 बोतल शराब बरामद किया है.
मानसी. स्थानीय रेलवे जंक्शन पर जीआरपी ने बीते गुरुवार की देर रात विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार किया. शराब तस्कर के पास से पुलिस ने पिट्ठू बैग से 11 बोतल शराब बरामद किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि संदिग्ध हालत में वैशाली ट्रेन से ब्लू रंग के पिट्ठू बैग के साथ एक युवक उतरा. जहां पुलिस को देख वह भागने लगा. इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 2 से पुलिस ने उक्त युवक को पकड़ा लिया. युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 11 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान मानसी नगर पंचायत वार्ड 17 निवासी राजेश शाह के 19 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










