एफसीएम थेरेपी के माध्यम से एनीमिया से जूझ रही गर्भवती महिलाओं को मिलेगी त्वरित राहत

Updated at : 26 Mar 2026 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
एफसीएम थेरेपी के माध्यम से एनीमिया से जूझ रही गर्भवती महिलाओं को मिलेगी त्वरित राहत

एफसीएम थेरेपी के माध्यम से एनीमिया से जूझ रही गर्भवती महिलाओं को मिलेगी त्वरित राहत

विज्ञापन

सदर अस्पताल में 23 गर्भवती महिलाओं को मिली सुविधा खगड़िया. सदर अस्पताल के कोविड वार्ड में गुरुवार को एफसीएम थेरेपी का शुभारंभ किया गया,जिसमें गंभीर एनीमिया से पीड़ित 23 गर्भवती महिलाओं को यह सुविधा दी गयी. यह थेरेपी एनीमिया प्रबंधन में एक प्रभावी और त्वरित समाधान है. जिसमें एक ही डोज में सुरक्षित रूप से आयरन की पूर्ति संभव होती है. गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होता है. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एफसीएम थेरेपी के माध्यम से गंभीर एनीमिया से जूझ रही गर्भवती महिलाओं को त्वरित राहत मिलेगी, जिससे मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिलेगी. यह पहल एनीमिया मुक्त बिहार के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी. स्वास्थ्य विभाग की इस नई पहल से जिले में मातृ स्वास्थ्य सेवा और सुदृढ़ होगी. सुलभ स्वास्थ्य, सुरक्षित जीवन के उद्देश्य के साथ यह कार्यक्रम स्वस्थ बिहार की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा. मौके पर सिविल सर्जन डॉ रामेंद्र कुमार, डॉ संजू कुमारी, डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ शशिवाला, मैनेजर प्रणव कुमार, पीरामल फाउंडेशन के ललन कुमार, सेराज हसन, करण कुमार, बीएचएम विजय कुमार, बीसीएम प्रभाकर कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन