प्रधानमंत्री का बिहार दौरा सिर्फ चुनावी वर्ष को लेकर है: सांसद

Updated:
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का बिहार दौरा सिर्फ चुनावी वर्ष को लेकर है: सांसद

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव मंगलवार को आचार संहिता मामले में न्यायालय में उपस्थित हुए

विज्ञापन

खगड़िया. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव मंगलवार को आचार संहिता मामले में न्यायालय में उपस्थित हुए. बताया जाता है कि वर्ष 2020 में लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता मामले में सांसद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसके बाद सांसद पप्पू यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरे के दौरान पीएम बिहार को विशेष पैकेज की घोषणा करें. उन्होंने कहा कि पूर्णिया को उपराजधानी बनाने की घोषणा पर सवाल खड़ा करें. वहीं हसनपुर के रेल परियोजना पर भी चर्चा करते हुए कहा कि यह पुरानी रेल परियोजना है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का बिहार दौरा सिर्फ चुनावी वर्ष को लेकर है. कहा कि मछली उत्पादन वाले राज्य के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एशिया का सबसे बड़ा पेपर मिल जो दरभंगा में है, वह बंद पड़ा हुआ है. सांसद ने केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सहरसा जिले में एम्स के लिए जमीन लिया गया, पर हुआ क्या. जवाब दे सरकार.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन