21.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

पारिवारिक कलह से तंग पेट्रोल पंप कर्मी ने लगाया फांसी

पारिवारिक कलह से तंग पेट्रोल पंप कर्मी ने लगाया फांसी

बेगूसराय जिले के मटिहानी गांव का था धमेंद्र

खगड़िया. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में शुक्रवार को पेट्रोल पंप कर्मी ने पेड़ से लटककर फांसी लगाकर जान दे दी. स्थानीय लोगों ने मुफ्फसिल थाना पुलिस को बताया कि ग्राम सोनवर्षा में चारदिवारी किये हुए खेत में लगे आम के पेड़ से लटककर फांसी लगा लेने के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले जांच की. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमडंल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 ने बताया कि बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के महेंद्र राय के पुत्र धमेंद्र कुमार प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद के कारण आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है. घटनास्थल की जांच की गयी. जांच के कम में पता चला कि धमेंद्र ससुराल सोनवर्षा में रहकर पेट्रोल पंप पर खगड़िया में काम करता था. घटनास्थल के वैज्ञानिक निरीक्षण के लिए एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel