ePaper

अलौली में डायल 112 पर हमला करने के मामले में परमानंद गिरफ्तार, छापेमारी जारी

Updated at : 06 Dec 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
अलौली में डायल 112 पर हमला करने के मामले में परमानंद गिरफ्तार, छापेमारी जारी

अलौली में डायल 112 पर हमला करने के मामले में परमानंद गिरफ्तार, छापेमारी जारी

विज्ञापन

अलौली. थाना क्षेत्र के भिखारी घाट में डायल 112 पर हमला करने के मामले में पुलिस छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने भिखारी घाट निवासी आनंदी यादव के पुत्र परमानंद यादव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मालूम हो कि घटना के तुरंत बाद भिखारी घाट निवासी स्व रामप्रवेश यादव के पुत्र रामनंदन यादव, राजकिशोर यादव, रामचंद्र यादव के पुत्र पंकज यादव, हथवन वार्ड संख्या दस निवासी राजो यादव के पुत्र विजय यादव तथा रामनंदन यादव की पत्नी रामदाय देवी को गिरफ्तार किया गया था.

घटना के बाद अलौली थाना में दर्ज करायी गयी थी प्राथमिकी

घटना के बाद डायल 112 पर प्रतिनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने अलौली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जबकि जख्मी चुनचुन यादव द्वारा कांड संख्या 521/25 दर्ज कराया गया था. बताया जाता है कि भिखारी घाट निवासी हरेराम यादव के पुत्र चुनचुन यादव को पिलर में बांधकर मारपीट करने के मामले में 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पीड़ित चुनचुन यादव के आवेदन पर रामनंदन यादव, राजकिशोर यादव, रंजीत यादव, तीनों का पिता स्व रामप्रवेश यादव, रामदाय देवी पति रामनंदन यादव, राम कुमार, रौशन कुमार दोनों पिता रामनंदन यादव, सुनील यादव, सुजीत यादव, रविश कुमार तीनों का पिता दीलिस यादव, अखिलेश यादव पिता राजकिशोर यादव सभी का साकिन भिखारी घाट वार्ड संख्या 09, पंकज यादव पिता रामचन्द्र यादव साकिन अलौली वार्ड संख्या 03, विजय यादव पिता राजो यादव साकिन हथवन वार्ड संख्या 10 के विरुद्ध अलौली थाना में कांड संख्या 522/25 दर्ज किया गया था.

पुलिस पर हमला मामले में तीस लोगों को किया गया था नामजद

पुलिस पर हमला में जख्मी जवान पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने हमला करने व राइफल छीनने का प्रयास कर रहे रोहित यादव पिता हरेराम यादव, प्रदीप यादव स्व रामचंद्र यादव, आनंदी यादव, हरेराम यादव, फूलेन यादव तीनों पिता स्व रतीलाल यादव, ममता देवी पति परमानंद यादव, फुलपरी देवी पति लालू यादव, रिकू , रिकू देवी पति अरविंद यादव, चंदुला देवी पति चुनचुन यादव, प्रियंका देवी पति प्रदीप यादव, दिलखुश यादव, लल्लू यादव, अरविंद यादव, परमानंद यादव चारों पिता आनंदी यादव, रामाशीष यादव पिता घोलट यादव, पप्पू यादव पिता राजेन्द्र यादव, विकास यादव पिता गणेश यादव उर्फ गणगण यादव, मिथलेश यादव पिता गणेश यादव उर्फ गणगण यादव, जख्मी चुनचुन यादव की पत्नी नाम नामालूम, नरेश यादव पिता तिलो यादव, भास्कर कुमार पिता शिव कुमार यादव, तिलो यादव पिता गौरीलाल यादव, रंजीत पासवान पिता उपेंद्र पासवान, रंजन देवी पति राजदीप यादव, उषा देवी पति फूलेन यादव, सुनीता देवी पति राजदीप यादव, विभा देवी पति नंदकुमार यादव, रालो देवी पति लक्ष्मण यादव, किरण देवी पति नरेश यादव सहित तीन सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन