ePaper

मध्य विद्यालय की छात्रों ने ट्रेन परिचालन पर तैयार की पेंटिंग

Updated at : 22 Apr 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
मध्य विद्यालय की छात्रों ने ट्रेन परिचालन पर तैयार की पेंटिंग

मध्य विद्यालय की छात्रों ने ट्रेन परिचालन पर तैयार की पेंटिंग

विज्ञापन

खगड़िया. 24 अप्रैल को अलौली से सहरसा के बीच यात्री ट्रेन का परिचालन शुरू होगा. सांसद हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसको लेकर मध्य विद्यालय अलौली में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया. स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक पेंटिंग तैयार की. बताया जाता है कि पेंटिंग प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय अलौली के वर्ग 6 से 8 तक के बच्चों ने भाग लिया. पेंटिंग के माध्यम से नई ट्रेन चलने की खुशी का इजहार किया गया. बच्चों द्वारा आमलोगों की समस्याओं को दर्शाया गया. प्राचार्य आशुतोष कुमार ने बताया कि 50 बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया. सभी बच्चों द्वारा उत्कृष्ट पेंटिंग का निर्माण किया गया. जिसमें निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के लिए ग्रुप का चयन किया गया. प्राचार्य ने बताया कि यह पेंटिंग 24 अप्रैल को ट्रेन प्रारंभ होने के स्थान पर लगाया जायेगा. जो बच्चे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं. उन्हें पारितोषिक से सम्मानित किया जाएगा. मालूम हो कि अलौली स्टेशन से ट्रेन खुलकर कमाथन व बिशनपुर होते हुए खगड़िया पहुंचेगी. बच्चों ने पटरी पर ट्रेन चलते हुए तथा अलौली स्टेशन का भी पेंटिंग तैयार किया. निर्णायक मंडल में डीआरएम समस्तीपुर अशोक पासवान, विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार एवं शिक्षक महेश्वर साहू थे. डीआरएम कार्यालय के कर्मी द्वारा बताया गया कि एक प्रकार से स्वागत की तैयारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन