ePaper

पुलिस सप्ताह पर बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता, 39 प्रतिभागियों ने लिया भाग

Updated at : 23 Feb 2026 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस सप्ताह पर बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता, 39 प्रतिभागियों ने लिया भाग

पुलिस सप्ताह के मौके पर पुलिस लाइन में छोटे-छोटे बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खगड़िया. बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के दौरान पुलिस लाइन में सोमवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका थीम नशा मुक्ति जागरुकता था. कार्यक्रम में कक्षा 8 से 12 तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया और अपनी कल्पना को शीट पर उतारा. पेंटिंग प्रतियोगिता में चौथम से 18, गंगौर से 04, अलौली से 02, खगड़िया से 05, बेलदौर से 01 एवं अन्य 09 कुल 39 प्रतिभागी पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया. पुलिस सप्ताह के मौके पर पुलिस लाइन में छोटे-छोटे बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें छोटे-छोटे बच्चे अपने हाथों में ब्रश और पेंसिल लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता में अपना दमखम आजमा रहे थे. जबकि बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए पुलिस पदाधिकारी बच्चों के मनोबल को प्रोत्साहित कर रहे थे. इस दौरान बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया. उत्साह के साथ बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन भी किया. प्रतियोगिता की समाप्ति के बाद पुलिस पदाधिकारियों ने बच्चों को प्रोत्साहित करते पुरस्कार भी दिया. प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी बच्चों को मेडल, प्रशस्ति पत्र के साथ तीन ग्रुप में बांटे गए बच्चों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार में ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. मंगलवार को निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इधर, नगर थाना परिसर में मेडिकल कैंप लगाया गया. मेडिकल कैंप में दर्जनों ने स्कूली बच्चों ने स्वास्थ्य जांच कराया.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन