सतत दंत चिकित्सा शिक्षा के दौरान ओरल कैंसर की हुई चर्चा

Updated at : 04 Mar 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
सतत दंत चिकित्सा शिक्षा के दौरान ओरल कैंसर की हुई चर्चा

डॉ सूरज कुमार द्वार ओरल कैंसर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी

विज्ञापन

डेंटल एसोसिएशन के सचिव सहित आधे दर्जन चिकित्सकों ने लिया भाग खगड़िया. इंडियन डेंटल एसोसिएशन का तीसरा सीडीई कार्यक्रम में जिले के आधे दर्जन चिकित्सकों ने भाग लिया. आईडीए के सचिव डॉ कुमार देवव्रत ने बताया कि मुंगेर में आयोजित डेंटल एसोसिएशन के तीसरे सीडीई में दंत प्रत्यारोपण व ओरल कैंसर पर चर्चा हुआ. एसोसिएशन के स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. विजय कुमार वर्मा व सचिव डॉ कुमार मानवेंद्र ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. डॉ सूरज कुमार द्वार ओरल कैंसर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी. जबकि डॉ विशाल आनंद द्वारा दंत प्रत्यारोपण की जानकारी साझा किया. वहीं आईडीए बिहार के सचिव डॉ कुमार मानवेंद्र ने विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. मौके पर आईडीए के सचिव डॉ कुमार देवव्रत, अध्यक्ष डॉ नागमणि नंदन, संयुक्त सचिव डॉ सतीश कुमार, राज्य प्रतिनिधि डॉ आनंद प्रताप, डेंटल सर्जन डॉ कनिका आदि ने शल्य चिकित्सा उपचार व स्थायी समाधान की चर्चा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन