संसारपुर में डूबने से वृद्ध महिला की मौत

स्नान के बाद पानी से निकलने के दौरान पैर फिसल गया
खगड़िया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संसारपुर घाट में स्नान के दौरान वृद्ध महिला की डूबने से मौत हो गयी. घटना मंगलवार सुबह की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि मेहसौड़ी पंचायत के वार्ड संख्या 03 निवासी रंगीला ठाकुर की 65 वर्षीय पत्नी मीरा देवी प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह भी स्नान करने के लिए संसारपुर घाट गयी थी. स्नान के बाद पानी से निकलने के दौरान पैर फिसल गया. जिसके कारण मीरा देवी की मौत हो गयी. घाट पर स्नान कर रहे अन्य लोगों ने शव को पानी से बाहर निकाला. घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी. गौड़ाशक्ति पंचायत के मुखिया राजेश सिंह ने मृतक के पुत्र चंदन ठाकुर के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया. पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










