सड़क निर्माण में अनियमितता मामले की जांच करेंगे कार्यपालक अभियंता, हुयी थी हंगामा

Updated:
विज्ञापन
सड़क निर्माण में अनियमितता मामले की जांच करेंगे कार्यपालक अभियंता, हुयी थी हंगामा

फोटो-32कैप्सन- प्रभात खबर में प्रकाशित खबर. | Prabhat Khabar Network

खगड़िया के बछौता पंचायत में घटिया सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों के हंगामे के बाद कार्यपालक अभियंता ने जांच के आदेश दिए हैं। दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई।

विज्ञापन

खगड़िया. सदर प्रखंड की बछौता पंचायत के गुलरिया स्थान टोला के वार्ड संख्या 15 में 20.80 लाख रूपये की लागत से निर्मित सड़क अनियमितता का भेंट चढ़ गया. अब ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता नवनिर्मित सड़क का स्थलीय जांच करेंगे. ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि कार्य स्थल पर पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता की जांच की जायेगी. जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संवेदक व कर्मी के विरूद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी. गुलरिया स्थान टोला के वार्ड संख्या 15 में ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत सड़क का निर्माण पूर्ण कर लिया गया. संवदेक ने आनन-फानन में जैसे-तैसे सड़क का ढ़लाई कर दिया. नवनिर्मित सड़क में जगह-जगह दरारें आ गयी. सड़क निर्माण से पहले जमीन को समतल नहीं किया गया. उसी पर ढ़लाई कर दी गयी. जिसके कारण जगह-जगह सड़क पर उबर-खाबर नीचे हो गया. सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने बीते मंगलवार को हंगामा किया था.

0.420 किलोमीटर सड़क में घटिया सामग्री का किया गया उपयोग

गुलरिया निवासी ग्रामीण रंजीत कुमार यादव ने बताया कि 0.420 किलोमीटर सड़क का 20.80 लाख रुपये की लागत से निर्माण किया गया. संवेदक द्वारा आनन-फानन में जैसे तैसे सड़क की गुणवत्ताविहीन निर्माण कर दी गयी. उन्होंने बताया कि उक्त पथ से भारी वाहन के आवागमन पर टूट जायेगा. बताया कि निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप सीमेंट, बालू और गिट्टी का उपयोग नहीं किया गया. ढलाई के दौरान सीमेंट की मात्रा कम और बालू की मात्रा अधिक मिलायी गयी. इसी कारण नवनिर्मित सड़क में जगह-जगह दरार आ गयी. बताया कि जेई की मौजूदगी में ही घटिया सामग्री से सड़क की ढलाई की गयी. कहा कि ढलाई के दौरान कंक्रीट को मजबूत बनाने के लिए वाइब्रेटर मशीन का भी उपयोग नहीं किया गया.

दरार वाली नवनिर्मित सड़क पर सीमेंट की घोल से किया गया मरम्मत बताया कि गुलरिया गांव में 0.420 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया. 0.420 किलोमीटर सड़क में एक दर्जन से अधिक जगहों पर दरार आ गयी. दरार को छुपाने के लिए संवेदक के मुंशी गुड्डु सिंह ने मजदूर द्वारा सीमेंट का घोल डालकर मरम्मत कर दिया गया. बताया कि नवनिर्मित सड़क में उपर से दरार दिखायी नहीं देती है, लेकिन उक्त सड़क पर वाहन के परिचालन होने पर सड़क टूट जायेगी. बताया कि सड़क के दोनों किनारे मिट्टी डालना था, अब तक नहीं डाला गया. बताया कि संवेदक द्वारा निजी जमीन से कुछ जगहों पर सड़क के किनारे मिट्टी डाली गयी. बताया कि सड़क निर्माण में घोर अनियमितता बरती गयी.

27 सितंबर 2025 को सड़क निर्माण करना था प्रारंभ, किया सात दिन पहले

निर्माण स्थल पर लगे योजना बोर्ड के अनुसार बछौता एनबीसीसी पथ से टोला तक 0.420 किलोमीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया गया. उक्त सड़क का कार्य आरंभ 27 सितंबर 2025 को होना था. जबकि कार्य पूर्ण करने की निर्धारित तिथि 20 सितंबर 2026 का संपन्न करना था. लेकिन, संवेदक ने एक सप्ताह पहले आनन-फानन में सड़क निर्माण कार्य शुरू किया. चार दिनों के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया. बताया जाता है कि यह पथ बहियार के किसानों के लिए रास्ता सुगम करेगा. इस रास्ते होकर ग्रामीणों के अलावे किसानों को माल ढुलाई में आसान होगी. लेकिन नवनिर्मित सड़क में धांधली का बोझ छह माह भी नहीं झेल पायेगा.

20.80 लाख रुपये से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाया सवाल ग्रामीणों ने बताया कि सरकार लाखों रुपये खर्च कर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़कें उपलब्ध कराने का दावा करती है, लेकिन अधिकारी और संवेदक की मिलीभगत से योजनाओं की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है. उन्होंने कहा कि सड़क ढ़लाई के दौरान जेई आते थे, लेकिन अनियमितता को लेकर संवेदक को रोक-टोक नहीं करते हैं. जेई के सामने में सड़क निर्माण में अनियमितता बरती गयी. ग्रामीणों द्वारा संवदेक से शिकायत किया जाता था तो धमकाया गया. ग्रामीणों ने मांग की कि सड़क निर्माण की तकनीकी जांच कराई जाए और दोषी संवेदक व संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाय.

कहते हैं कार्यपालक अभियंता

ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि कार्य स्थल पर पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता की जांच की जायेगी. जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संवेदक व कर्मी के विरूद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी.


विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन