एसडीएम ने नगर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर लिया सफाई व्यवस्था का जायजा

गोगरी एसडीएम संजय कुमार ने नगर परिषद क्षेत्र का पैदल दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
गोगरी. एसडीएम संजय कुमार ने गुरुवार की सुबह नगर परिषद क्षेत्र के गोगरी और जमालपुर बाजार की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. शहर में कहीं-कहीं लगे गंदगी के ढेर देख एसडीएम संजय कुमार का पारा चढ़ गया और उन्होंने मौके पर नगर परिषद गोगरी के कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमार बुलाकर फटकार लगायी. उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गोगरी शहर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखना हम प्रशासन की प्राथमिकताओं में शुमार है. इसलिए अधिकारी साफ सफाई व्यवस्था पर पूरा फोकस करें. इस कार्य में किसी भी प्रकार की देरी एवं कोताही सहन नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि शहर के कूड़ा करकट के उचित निष्पादन के लिए इसे शहर से बाहर निर्धारित स्थानों पर निष्पादित करें ताकि नगर वासियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो और उन्हें स्वच्छ वातावरण भी मुहैया हो सके. एसडीएम संजय कुमार गुरुवार सुबह 10:43 बजे पैदल ही शहर के दौरे पर निकले. इस दौरान उनके साथ नगर परिषद समेत कई विभागों के अधिकारी साथ रहे. उन्होंने दौरे की शुरुआत गोगरी-अगुवानी मुख्य रोड की साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रणवीर कुमार
रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










