कट्टा व कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

Updated:
विज्ञापन

खगड़िया पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ अभियान चलाकर एक तस्कर को देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली है।

विज्ञापन

खगड़िया. जिले में अवैध आग्नेयास्त्र के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हथियार के साथ एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसपी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में अवैध आग्नेयास्त्र के निर्माण और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध हथियार लेकर जा रहा है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी स्व. शंभू यादव के पुत्र पांडव यादव को गिरफ्तार किया. छापेमारी में चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार, डीआईयू टीम व पुलिस बल मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन