लूटकांड में फरार अंशु पुलिस के हत्थे चढ़ा
पुलिस गिरफ्त में आरोपित. | Prabhat Khabar Network
खगड़िया में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लूटकांड के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे टॉप-10 अपराधी अंशु कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
खगड़िया. जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक भानू प्रताप सिंह के निर्देश पर डीआइयू की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल लूटकांड के फरार आरोपित अंशु को गिरफ्तार कर लिया.
आपके शहर में
लूट कांड में चल रहा था फरार
एसपी ने बताया कि लूटकांड के फरार आरोपित वर्ष 2023 में दर्ज कांड के बाद से लगातार फरार चल रहा था और पुलिस की आंख में धूल झौंक रहा था. फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. एसपी ने बताया कि डीआइयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मथुरापुर में छापेमारी की. इस दौरान जयप्रकाश नगर वार्ड संख्या 22 निवासी नवीन कुमार सिंह के पुत्र अंशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.
आरोपित अंशु जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में था शामिल
एसपी ने बताया कि आरोपित अंशु जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही थी. जैसे ही उसके मथुरापुर में मौजूद होने की सूचना मिली, डीआईयू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए