50 हजार रूपये का इनामी कुख्यात भरत यादव गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
50 हजार रूपये का इनामी कुख्यात भरत यादव गिरफ्तार

पुलिस को वर्षों से भरत की तलाश थी. बताया कि बदमाश भरत सुगरकोल में छिपकर रह रहा था

विज्ञापन

खगड़िया. एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. एसपी ने बताया कि मुफ्फसिल थाना के मथार गांव निवासी कुख्यात अपराधी बिनो यादव के पुत्र भरत यादव को मोरकाही थाना क्षेत्र के सुगरकोल घाट से गिरफ्तार किया गया है. बताया कि मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 348/22 में वांछित एवं 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस को वर्षों से भरत की तलाश थी. बताया कि बदमाश भरत सुगरकोल में छिपकर रह रहा था. गिरफ्तार भरत यादव के विरुद्ध मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 348/22, थाना कांड संख्या 283/17 दर्ज है. छापेमारी में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार, डीआईयू एएसआई चंदन कुमार यादव, अमौसी पिकेट प्रभारी रणधीर कुमार सहित डीआईयू सिपाही गोपाल मुरारी, खुर्शीद खान, नीतीश कुमार, चालक चंदन कुमार यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन