जाति आधारित जनगणना आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि यह राष्ट्रीय धर्म व संस्कृति की विशिष्टता है: प्रदेश प्रवक्ता

Updated:
विज्ञापन
जाति आधारित जनगणना आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि यह राष्ट्रीय धर्म व संस्कृति की विशिष्टता है: प्रदेश प्रवक्ता

जाति आधारित जनगणना आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि यह राष्ट्रीय धर्म व संस्कृति की विशिष्टता है: प्रदेश प्रवक्ता

विज्ञापन

खगड़िया. शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार ने प्रेसवार्ता किया. प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जाति आधारित जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि यह राष्ट्रीय धर्म और भारतीय संस्कृति की विशिष्टता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्ष 1990-94 से ही पिछड़ा, अति पिछड़ा, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं सवर्ण गरीबों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत हैं. कहा कि अब प्रधानमंत्री ने भी पूरे देश में जाति आधारित जनगणना कराने का जो निर्णय लिया है, वह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस घोषणा को सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम बताया. कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय आजादी के बाद पहली बार ओबीसी, ईबीसी, एससी-एसटी और गरीब सवर्णों को उनकी वास्तविक हिस्सेदारी दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. रालोमो के प्रवक्ता राहुल कुमार ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस की सरकारों ने कभी ओबीसी प्रधानमंत्री नहीं बनाया और न ही इस वर्ग को समुचित प्रतिनिधित्व दिया. जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि बिहार मॉडल पर देशभर में जातिगत जनगणना कराने का निर्णय एनडीए सरकार का ऐतिहासिक और सराहनीय कदम है. भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, रालोमो जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष रामवलि राम ने कहा कि जाति आधारित जनगणना से पूरे देश में सामाजिक न्याय को नई दिशा मिलेगी और डॉ भीमराव आंबेडकर, महात्मा गांधी, जयप्रकाश नारायण, डॉ लोहिया और कर्पूरी ठाकुर के सपनों का भारत बनेगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष ने की. एनडीए कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता एवं पार्टी के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र और माला से स्वागत किया. मौके पर जदयू मीडिया पैनलिस्ट डॉ मधुरेन्द्र पांडेय, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, भाजपा जिला प्रवक्ता मनीष कुमार राय, लोजपा (रामविलास) के जिला प्रवक्ता मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह, हम पार्टी के जिला प्रवक्ता पंकज यादव, जदयू उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, उपाध्यक्ष सुबोध यादव, जदयू नेता डॉ. विद्यानंद दास, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मंटून, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, जिला महासचिव राजीव रंजन, अनुज शर्मा, पंकज चौधरी, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, नगर परिषद कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात शर्मा, संजय पोद्दार, राजीव कुमार ठाकुर, नरेश कुमार, भाजपा जिला महामंत्री डॉ इन्दूभूषण कुशवाहा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद साह, सुनील चौधरी, आलोक विद्यार्थी, पूर्व जिला महामंत्री सुनील साह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन