ePaper

समृद्धि यात्रा के दौरान करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन व लोकार्पण करेंगे सीएम

Updated at : 09 Mar 2026 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
समृद्धि यात्रा के दौरान करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन व लोकार्पण करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगामी समृद्धि यात्रा के तृतीय चरण को लेकर जिले में विकास कार्यों की तैयारियां तेज हो गयी है.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

खगड़िया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगामी समृद्धि यात्रा के तृतीय चरण को लेकर जिले में विकास कार्यों की तैयारियां तेज हो गयी है. जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि 13 मार्च को प्रस्तावित मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री खगड़िया आयेंगे. इस दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे. सोमवार को एनडीए नेताओं और पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई. जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास और सुशासन की नयी इबारत लिखी जा रही है. समृद्धि यात्रा के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है. जिला अध्यक्ष ने बताया कि समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित योजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे. साथ ही तकनीकी रूप से प्रक्रिया पूर्ण नयी योजनाएं का शिलान्यास भी करेंगे. नगर सुरक्षा तटबंध बायपास रोड तथा स्टेशन रोड सहित अन्य प्रगतिशील योजनाओं का मुआयना करेंगे. मौके पर लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह, रालोमो जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य नीलम वर्मा, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार विद्यार्थी व जीतेंद्र यादव, युवा जदयू जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन, पंकज गुप्ता, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल, अलौली प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, जदयू के युवा नेता राजवर्धन कुशवाहा, हर्षवर्धन कुशवाहा तथा लोजपा आर के नेता रामविलास पासवान सहित कई एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन