ePaper

पंचायत चुनाव की आहट के बीच परबत्ता थाना में शस्त्र सत्यापन तेज, 23 हथियारों की हुई जांच

Updated at : 09 Mar 2026 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की आहट के बीच परबत्ता थाना में शस्त्र सत्यापन तेज, 23 हथियारों की हुई जांच

थाना परिसर में लाइसेंसी शस्त्रों का सघन भौतिक सत्यापन अभियान चलाया गया. इस दौरान शस्त्रधारियों के हथियारों और लाइसेंस की गहन जांच की गयी.

विज्ञापन

परबत्ता. थाना परिसर में लाइसेंसी शस्त्रों का सघन भौतिक सत्यापन अभियान चलाया गया. इस दौरान शस्त्रधारियों के हथियारों और लाइसेंस की गहन जांच की गयी. भौतिक सत्यापन अभियान का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार पंडित ने किया. उनके निर्देशन में शस्त्रधारियों को अपने-अपने लाइसेंसी हथियारों के साथ थाना परिसर में उपस्थित होकर सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया था. अधिकारियों ने हथियारों की स्थिति, लाइसेंस की वैधता और अभिलेखों का मिलान करते हुए पूरी प्रक्रिया को गंभीरता से संपन्न कराया. जानकारी के अनुसार, करीब 100 लाइसेंसी शस्त्रधारियों में से अब तक 23 हथियारों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है. शेष शस्त्रधारियों को भी जल्द निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं. यह भौतिक सत्यापन आगामी 16 तारीख तक लगातार जारी रहेगा. मौके पर एसआई रामप्रवेश कुमार, एसआइ सुशील कुमार पांडेय समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन