ePaper

33 लाख की लागत से बलुआही कब्रिस्तान का कराया गया सौंदर्यीकरण कार्य

Updated at : 09 Mar 2026 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
33 लाख की लागत से बलुआही कब्रिस्तान का कराया गया सौंदर्यीकरण कार्य

नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ धार्मिक व सामाजिक स्थलों के विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है.

विज्ञापन

खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ धार्मिक व सामाजिक स्थलों के विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 स्थित बलुआही कब्रिस्तान का सौंदर्यीकरण कराया गया. सोमवार को कब्रिस्तान सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर किया. सौंदर्यीकरण कार्य पर लगभग 33 लाख रुपये खर्च किया गया है. उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य केवल सड़क और नाला निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास को भी समान महत्व दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान जैसे पवित्र स्थलों का सम्मानजनक और व्यवस्थित होना आवश्यक है, ताकि वहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

सिर्फ नाला, सड़क ही नहीं, धार्मिक स्थलों का भी किया जा रहा कार्य

नगर सभापति ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगातार सड़क, नाला, जलनिकासी, स्ट्रीट लाइट, कुआं जीर्णोद्धार तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है. बलुआही कब्रिस्तान का सौंदर्यीकरण भी इसी विकास श्रृंखला का हिस्सा है. कहा कि आने वाले समय में भी नगर परिषद क्षेत्र के अन्य धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों के विकास के लिए योजनाएं बनायी जा रही हैं. उन्होंने कहा कि नगर परिषद का प्रयास है कि शहर के हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य हो, ताकि किसी भी मोहल्ले या समुदाय को उपेक्षित महसूस न हो. शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना नगर परिषद की प्राथमिकता है. मौके पर उपसभापति प्रतिनिधि मो शहाबुद्दीन, वार्ड पार्षद पप्पू यादव, वार्ड पार्षद शाहिद आलम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नसीम उर्फ लंबू, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नौशाद आलम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पिंटू कुमार, तौसीफ आलम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन