बीमार भाजपा नेता से सैदपुर मिलने पहुंचे सांसद

सांसद ने मुखिया को जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की
मानसी. प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर निवासी भाजपा नेता सह सैदपुर मुखिया बिजेंद्र यादव लंबे दिनों से बीमार चल रहे हैं. शनिवार को सांसद राजेश वर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सह सैदपुर मुखिया के घर पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी लिया. सांसद ने मुखिया को जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की. सैदपुर के वरिष्ठ समाजसेवी स्व. बसंत नारायण सिंह के घर पहुंचकर सांसद ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, लोजपा जिला अध्यक्ष शिवराज यादव, जदयू मंडल अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, निवर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह, गोपाल कृष्ण चौधरी, रमेश चंद्र सूर्या, वार्ड सदस्य गोपाल शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद मालाकार, मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, लोजपा प्रवक्ता सह सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




