Anupama Maha Twist: क्या प्रार्थना का होगा मिसकैरेज, अंश से छिन जाएगा उसका बच्चा? पराग करेगा चौंकाने वाला ऐलान
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Jan 2026 8:10 AM
अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama Maha Twist: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रार्थना को लेकर पराग काफी इमोशनल हो जाता है. वह उसे शाह हाउस जाने से रोकता है. अनु कहती है कि वह उसे इमोशनली ब्लैकमेल ना करे. राही अपने ससुर से कहती है कि वह उसकी मां से अच्छे से पेश आए.
Anupama Maha Twist: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पराग, प्रार्थना को जाने से रोकता है. अनु कहती है कि वह उसे इमोशनली ब्लैकमेल करना बंद करे. पराग कहता है कि वह अपनी बेटी से एक बार बात करना चाहता है. पराग काफी भावुक हो जाता है. अनुपमा, पराग पर प्रार्थना को मैनिपुलेट करने का आरोप लगाती है. पराग, प्रार्थना के फ्यूचर के लिए परेशान होता है और कहता है कि उसने अंश को मौका दिया था, लेकिन वह खुद को साबित नहीं कर पाया. पराग कहता है कि ऐसे में वह अपनी बेटी को उसके साथ कैसे जाने दे. अनु ये सुनकर गुस्सा हो जाती है.
पराग पर नाराज होगी राही
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही, पराग से कहती है कि वह उसकी मां के साथ बदतमीजी से बात ना करे. पराग, प्रार्थना से कहता है कि वह शाह हाउस में कभी खुश नहीं रह सकती क्योंकि वहां के लिए काफी ड्रामेबाज है. पराग उसे डिलीवरी तक रुकने के लिए कहता है. प्रार्थना कहती है कि वह सिर्फ कोठारी हाउस में अपनी मां की वजह से रुकी हुई थी. मोटी बा और मीता भी उसे जाने से रोकते हैं. दोनों परिवारों के बीच बहस होती है. मोटी बा कहती है कि प्रार्थना उनके साथ ही रहेगी. राही, मोटी बा का साथ देती है और कहती है प्रार्थना को डिलीवरी तक कोठारी हाउस में ही रहना चाहिए.
प्रार्थना को गिरने से बचाएगी अनुपमा
पराग सबको अपना-अपना साइड चुनने के लिए कहता है. राजा, प्रेम और शाह परिवार अनुपमा का साथ देता है. राही कंफ्यूज हो जाती है कि वह किस साइड जाए. अनुपमा राही और प्रेम से उसे चुनने के बजाय एक साथ रहने के लिए कहती है. अनु, प्रार्थना को अपने साथ शाह हाउस ले जाती है. अनु, अंश और प्रार्थना का स्वागत करती है. अचानक प्रार्थना का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिरने वाली होती है, लेकिन अनु उसे पकड़ लेती है. लीला, अंश को लापरवाह कहती है. प्रार्थना बा से अपने पति को नहीं डांटने के लिए कहती है. प्रार्थना कहती है कि वह खुद की गलती से गिरने वाली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










