Anupama: अनुपमा की ऑन स्क्रीन पोती ने अपकमिंग ट्विस्ट से हटाया पर्दा, कहा- परी और राजा के बीच रोमांटिक पल देखने मिलेगा
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Jan 2026 9:20 AM
अनुपमा और इशिता दीक्षित, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama Upcoming Twist: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में परी का रोल इशिता दीक्षित प्ले कर रही है. परी ने एक इंटरव्यू में अपने और राजा के रिश्ते को लेकर बात की. परी ने बताया कि दर्शकों को उनके बीच रोमांटिक पल देखने को मिलेगा.
Anupama Upcoming Twist: स्टार प्लस का फेमस शो अनुपमा इन दिनों अपने नए और दिलचस्प ट्रैक को लेकर काफी सुर्खियों में है. अनुपमा में परी का किरदार इशिता दीक्षित निभा रही है. परी, किंजल और तोशू की बेटी बनी है और अनु उसकी दादी है. शो में इन दिनों बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. पाखी शादी करने वाली है और गौतम अपनी एक्स वाइफ से उसका बच्चा छीनने का प्लान कर रहा. दूसरी तरफ परी की शादी खतरे में है. तोशू चाहता है कि उसकी बेटी का राजा से तलाक हो गए. इस बीच इशिता ने अपकमिंग ट्रैक को लेकर बात की.
अनुपमा में इशिता दीक्षित ने आने वाले ट्विस्ट से हटाया पर्दा
अनुपमा में आने वाले ट्रैक को लेकर फिल्मीबीट से बात करते हुए इशिता दीक्षित ने कहा, “अनुपमा में मेरा ट्रैक अभी एक बहुत ही दिलचस्प दौर से गुजर रहा है.” इशिता ने बताया कि अपकमिंग एपिसोड में राजा और परी के बीच प्यारे वाले पल दिखाए जाएंगे. इशिता ने कहा कि उनके बीच क्यूट और रोमांटिक मोंमेट दर्शकों को देखने मिलेगा. एक्ट्रेस के अनुसार, कपल एक-दूसरे को बेहतर समझने की कोशिश करेंगे और अपनी शादी को एक चांस देने का फैसला करेंगे.
जानें लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा
अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो मोटी बा अनु को उसके परिवार का मेडिकल चेकअप करने के लिए कहती है. वह कहती है कि उसका और उसके परिवार का दिमाग ठीक नहीं है. अनु ये सुनकर मोटी बा से कहती है कि उन्होंने गौतम के बारे में जानते हुए भी उसे अपने घर में दोबारा से रखा. अनु उनसे कहती है कि उन्हें मानसिक बीमारी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए. अनु, अंश और प्रार्थना से माफी मांगती है कि उनका खास दिन उन लोगों ने खराब कर दिया. ख्याति कहती है कि सब लोग अंश और प्रार्थना को तोहफा देंगे. गौतम कहता है कि वह सबसे पहले कपल को गिफ्ट देगा.
यह भी पढ़ें– Anupama Maha Twist: अनुपमा बनेगी नानी, राही होगी प्रेग्नेंट, दिवाकर को पाखी के करीब देख भड़केगी अनु
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










